सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में युवक ने गृह क्लेश होने पर कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अंदर से कुंडी लगे दरवाजे को धक्के मारकर किसी तरह खोला और फांसी पर झूल रहे युवक को नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां से जीटीबी दिल्ली रेफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव दताना जिला मु0 नगर का रहने वाला राहुल 25 साल पुत्र स्वर्गीय सुरेश करीब 15 साल से रामेश्वर पार्क एक्सटेंशन में किराए पर रहता है। जो ओला कम्पनी की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिवार में इकलौता कमाने वाला था। जिसके साथ परिवार में दो मानसिक रूप से कमजोर छोटे भाई व मा रहती है। सोमवार शाम करीब 5 बजे राहुल ने घर के कमरे की छत पर लगे पंखे के हुक में बच्चे के पालने की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के बाहर पत्नी व मृतक की माँ थी। जो कुछ कार्य के लिए घर के अंदर गयी और अंदर से कुंडी लगी होने पर शक हुआ। जिन्होंने किरायेदारों की मदद से दरवाजा धक्के मारकर खोला और उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल पर पहुंचे। वहाँ से जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ने करीब 2 साल पहले घर के सामने रह रही लड़कीं से लव मैरिज की थी। जिनका आएदिन झगड़ा होता रहता था। घटना से पहले भी दोनो पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…