सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज मंगलवार को हिन्दू रक्षा दल ने लोनी शिवमंदिर में भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई और सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्री परशुराम जी के चरणों का वंदन किया। सभी ने इस अवसर निरन्तर चल रही मंगल वार को हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सभी ने जय श्री राम के साथ साथ जय श्री परशुरामजी के जयकारे भी लगाए। और प्रदेश सयोजक हिन्दू रक्षा दल अमित प्रजापति ने बताया कि हम सभी को परशुरामजी भगवान से सीखना चाहिए कि समय आने पर हमे हर परिस्तिथि से लड़ने व उसका सामना करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। और अपनी शक्ति व ऊर्जा का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर समाज हित मे जरूर करना चाहिए ।किसी के अहित में हमे अपनी ऊर्जा का प्रयोग नही करना चाहिए, जिससे किसी निर्बल पर अत्याचार न हो।
ये भगवान परशुराम जी आपने काल मे किया। उन्होंने जब किसी ने निर्बलों की सहायता नही की तो स्वयम भगवान परशुराम जी ने धर्म रक्षा व अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शस्त्र उठाकर अधर्मियों का संहार किया। इस मौके पर जिला संयोजक संजीव जंगला, प्रदेश सुरक्षा प्रमुख श्रवण चन्देल, दीपक पीलवान, प्रमुख राहुल भारद्वाज ,जोनी प्रजापति, विशाल, सुमित, दीपक,शोबित मालिक, गौरव,अजय, आदि सेकड़ो कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…