तारिक आज़मी
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस को स्व.राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़ने की दी गई चुनौती के जबाब में कांग्रेसजनों ने आज राजीव गांधी को भारत का दूरदर्शी महानायक और अप्रतिम शहीद सपूत बताते हुये जहां जगह जगह उनके नाम पर चुनाव लड़ने की सामूहिक शपथ ली, वहीं प्रत्याशी अजय राय ने भी इस आशय की शपथ ली।
मैदागिन स्थित राजीव चौक में राजीव प्रतिमा के पास कांग्रेस के शहर एवं जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा एवं सीताराम केसरी के साथ जुटे कांग्रेसजनों द्वारा शपथ लिये जाने के बाद सभी लोग जुलूस बनाकर चौक पहुंचे और वहां भी चुनावी सार्वजनिक सभा में हांथ उठाकर शपथ ली गई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व प्रोफेसर डा.सतीश कुमार राय ने शपथ दिलाई। बाद में पहुंचे प्रत्याशी अजय राय ने भी अलग से शपथ ली।
कांग्रेस के शपथपत्र में कहा गया था कि, “स्व. राजीव गांधी जी 21वीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप समर्थ एवं सक्षम भारत निर्माण के प्रणेता अग्रदूत, सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक, पंचायतीराज एवं 18 वर्ष के मताधिकार की सत्ता विकेन्द्रीकरण की संवैधानिक क्रांति के मसीहा; पंजाब, काश्मीर, असम, मिजोरम के अलगाववादी आतंकवाद के ऐतिहासिक समाधान द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण के महानायक तथा राष्ट्र के लिये शहादत देने वाले भारत के अमर देशभक्त सपूत थे। अत: हम वाराणसी के कांग्रेसजन शपथ के साथ यह घोषणा करते हैं कि हम राष्ट्र के लिये शहीद देश के महानायक भारत रत्न स्व. राजीव गांधी और भारत को उनके महान योगदान के नाम पर चुनाव लड़े हैं और लड़ेंगे।
“इस अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, प्रोफेसर सतीश राय, प्रोफ़ेसर अनिक उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, अंजनी मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मनीष मोरोलिया, अनिल वास्तव अन्नू,पूनम कुण्डू, यतींद्र नाथ चतुर्वेदी , शैलेन्द्र सिंह, राघवेंद्र चौबे, जितेंद्र वास्तव, विवेक यादव, सदानंद तिवारी, रोहित दुबे, किशन यादव आदि की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…