Categories: Gaziabad

दहेज के लोभी ससुराल वालों ने गला घोटकर बहू को जान से मारने का किया प्रयास, पुलिस की मदद से बची जान

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर महिला का उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने थाना लोनी कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक महिला का निकाह थाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव के युवक के साथ लगभग साढे 8 माह पूर्व हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बीस लाख रूपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। उसके ससुर ने एक रोज उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

महिला के पति पर भी अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप है। आज सुबह महिला की सास, ससुर, देवर, देवरानी व पति ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने सौ नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। महिला ने अपनी व परिवार की हत्या की आशंका जताते हुए थाना लोनी में सात लोगों के विरूद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

aftab farooqui

Recent Posts