सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। राम पार्क एक्सटेंशन
की महिला निर्मला यादव ने
असामाजिक तत्वों से परेशान होकर और ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को अपने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उपरोक्त जानकारी के अनुसार थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राम पार्क एक्सटेंशन में निर्मला यादव पत्नी संजय यादव अपने परिवार के साथ रहती हैं। पीड़िता ने बताया बीते दिनों 24 अप्रैल को उनकी बेटी परी (5 वर्ष) अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक पड़ोस में रहने वाले अलाउद्दीन, सोहिल, साकिब, शब्बीर, अलीम मेरे घर के बाहर आकर गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब पीड़िता ने गाली का विरोध किया तो उसकेे व बेटी परी के साथ मारपीट की और ईट मार कर परी का हाथ तोड़ दिया।
जब पीड़िता शिकायत करने ट्रोनिका सिटी थाने में गई तो वहां से उसे पुलिस ने धमका कर भगा दिया। पीड़ित निर्मला का कहना है कि इन चारों लोगों से उसे जान का खतरा है, अगर उसको इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…