प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) थाना क्षेत्र के कठौता गांव मे गिराई दानूपुर मार्ग पर पुलिया के पास बोलेरो के धक्के से बाइक सवार अजय पांडेय 42 घायल हो गए | अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है| बाइक मे धक्का मारने के बाद बोलेरो पलट गई | बोलेरो सवार सुरक्षित बच गए चालक मौके से भाग निकला |
थाना क्षेत्र के सीखापुर गांव निवासी अजय पांडेय बाइक से गोपीगंज की ओर आ रहे थे| इस दौरान गोपीगंज की ओर से तेज गति से जा रही जा रही बोलेरो के धक्के से बाइक सहित दूर जा गिरे| बाइक मे धक्का मारने के बाद बोलेरो गड्ढे मे जाकर पलट गई | बोलेरो सवार सुरक्षित बच गए लेकिन बाइक सवार अजय पांडेय गम्भीर रुप से घायल हो गए | घटना के बाद मची चिख पुकार सुन पहुचे आसपास के लोगों की सूचना पर पहुची एंबुलेंस उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया| गड्ढे मे पलटी बोलेरो का चालक बाइक सवार की हालत देख भाग निकला |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…