प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सराय जगदीश निवासी डॉक्टर गौतम अपने बेटे की मौत को संदिग्ध मौत बताते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
बता दें कि 10 मई की रात लगभग 8:00 बजे पुलिस लाइन ज्ञानपुर के ग्राउंड में बाउंड्रीवाल के किनारे झाड़ी के पास एक अज्ञात शव बरामद किया था । परिवार ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र गोपीगंज के सराय जगदीश निवासी डॉक्टर गौतम का पुत्र अशोक गौतम जिसे उसके पिता ने गूंगा बताया और कहा कि उसे कौलापुर निवासी सुरेश गौतम अपने साथ ज्ञानपुर पुलिस लाइन में टेंट का काम कराने ले गया था और उसी दिन देर रात 8:00 बजे कोतवाली पुलिस ज्ञानपुर ने पुलिस लाइन के बाउंड्रीवॉल के समीप झाड़ी से एक शव बरामद किया,जो खून से लथपथ था। पुलिस के अनुसार जिस वाहन से कुचलकर उसकी मौत हुई थी, वह पकड़ी गई है।वहीं पुलिस ने 72 घंटे बाद उसे लावारिस घोषित कर अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस ने ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की और न ही परिजनों को जानकारी के लिए कोई गंभीरता ही दिखाई। आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या कर झाड़ी के पास फेंक दिया गया था। कहा कि शासन-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से न लेकर न्याय नहीं किया है।इस प्रकरण को लेकर मृतक के पिता ने जब थाने मे एफआईआर दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने इंकार कर दिया।फरियादी पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…