Categories: MauNationalUP

सड़क दुर्घटना में दो युवक ज़ख्मी

संजय ठाकुर

घोसी मऊ जनपद के घोसी नगर के जमालपुर मिर्जापुर स्थित केनरा बैंक के पास मार्ग दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गये । जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया ।
घोसी नगर के जमालपुर मिर्जापुर मझवारा मोड़ निवासी 25वर्षीय सनोज सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर रविवार को लगभग साढ़े चार बजे अपने नीजी मोटरसाइकिल से घर से किसी आवश्यक कार्य हेतु तहसील मुख्यालय आ रहा था अभी मात्र मझवारा मोड़ से चंद कदम दूर केनरा बैंक के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें दोनों ही मोटरसाइकिलों के चलाक जख्मी हो गये । उपस्थित लोगों ने घायल सनोज सोनकर को प्राथमिक ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में भर्ती कराया । जहां पर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया । वही दूसरी ओर दूसरे मोटरसाइकिल के चलाक ने अपना ईलाज किसी नीजी अस्पताल में कराया ।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts