सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के खुशहाल पार्क में पुस्ते से लेंटर डालने की मिक्चर मशीन लेकर उतर रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से एक मजदूर दबकर गम्भीर घायल हो गया। जिसे अन्य मजदूरो ने नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे खुशहाल पार्क कॉलोनी में ट्रैक्टर की पीछे मिक्चर मशीन लेकर लेंटर डालने आ रहा था। जैसे ही चालक ट्रैक्टर को पुस्ते से नीचे उतारने लगा ,ज्यादा गहराई व लापरवाही के कारण ट्रैक्टर मशीन सहित अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसके नीचे ट्रैक्टर पर बैठा हुआ मजदूर छब्बो 22 साल पुत्र मिठ्ठू मूल निवासी जिला खगड़िया बिहार दब गया। जिसे गम्भीर हालत में बमुश्किल राहगीरों व अन्य मजदूरो ने बाहर निकाला और नजदीक के अयान अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहा उसे डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मरने की खबर मिलते ही ट्रैक्टर चालक इरफान व ठेकेदार रिंकू ने आनन फानन में जेसीबी मशीन बुलाई और ट्रैक्टर व मिक्चर मशीन को निकलवाकर भाग गये। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…