फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी पिरथीपुरवा चौराहे पर चल रहे अहमदिया नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बम्हनपुर ने पलिया को आठ विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली। खराब शुरूआत करने वाली पलिया की पूरी टीम चौदह ओवर में 115 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। विजेता टीम को आयोजकों ने इक्यावन सौ रुपए का नकद पुरस्कार और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को इकतीस सौ रुपए नकद व ट्राफी दी गई। पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शाहरुख को मैन ऑफ द सीरीज तथा झुनझुन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। रविवार को हुए फाइनल मैच में टास जीतकर बम्हनपुर टीम ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पलिया टीम की शुरुआत ही खराब रही। उसका पहला विकेट मात्र आठ रन पर गगन के रूप में गिरा। गगन महज दो रन बना पाए। इसके बाद 14 रनों के स्कोर पर सात रन बनाने वाले जितेंद्र का दूसरा विकेट गिरा। 17 रन पर पलिया के तीन विकेट गिर चुके थे।
पलिया की तरफ से अमरपाल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। शैलेश ने 12 तथा शाहरुख ने 22 रन जोड़े। चौदह ओवर में 115 रन बनाकर पलिया टीम आल आउट हो गई। बम्हनपुर टीम के गेंदबाज सुजाउद्दीन ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट और गुंजन व कबीर ने दो-दो विकेट चटकाए। 116 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बम्हनपुर की भी शुरूआत खराब रही। बारह रन पर उसके दो विकेट गिर गए। बाद में नीरज और झुनझुन ने लड़खड़ाती टीम को संभाला। नीरज के 45 तथा झुनझुन के 52 रनों की बदौलत बम्हनपुर ने 15.2 ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया। झुनझुन मैन ऑफ द मैच और शाहरुख मैन ऑफ द सीरीज बने। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य सहित निसार अली, मोइन रजा, नाजिम रजा तथा कलीम आदि तमाम दर्शक मौजूद थे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…