फ़ारुख हुसैन
पलियाकलां (खीरी ) मैलानी रेंज के ग्राम सिसनौर के किनारे रामससनेही के गन्ने के खेत मे जंगली बिल्ली( फिसिंग कैट) के तीन बच्चे गन्ना छीलने वाले मजदूरों को मिले हैं।इनको देखते ही मजदूरों ने इन्हें बाघ के बच्चे समझ कर शोर मचा दिया।थोड़ी ही देर मे ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने तत्काल ही इसकी सूचना वन विभाग वालों को दी। वनदरोगा राजेन्द्र प्रसाद वर्मा फौरन ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। जहाँ इनकी पहचान जंगली बिल्ली( फिसिंग कैट) के बच्चों के रुप मे हुई। राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि उक्त बिल्ली तालाबों, नाले,नहर व खेतों के किनारे रहती हैं।मछली व घोंघे ही इनका प्रिय भोजन है,तभी इनको फिस कैट के नाम से भी जाना जाता है।वन दरोगा ने बताया कि यह बच्चे यहीं पर रहेगें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…