आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। झॅूसी थाना क्षेत्र के देवनगर मोहल्ले में गत दिनों शादी टूटने से एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जार्जाउन थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मऊ जनपद के थाना हलधर क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी भरत सिंह की 24 वर्षीय पुत्री प्रिंशू का विवाह झूंसी थाना क्षेत्र के देवनगर मोहल्ला निवासी देजप्रताप सिंह के बेटे कालका प्रताप सिंह के साथ तय हुआ था। बताया जाता है कि कालका प्रतापसिंह और प्रिंशू का फेसबुक से दोस्ती शुरू हुई और शादी के बन्धन तक आ गयी। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने दोनों शदी तय कर दी। यहां तक कि शादी के कार्ड भी छप गये। सात मई को तिलक और 15 मई को बारात की तारिख तय की गयी।
इसी बीच लड़के ने शादी करने इनकार कर दिया। जिसकों लेकर लड़की वाले परेशान हो गये। वह लोग लड़की के साथ एक मई को लड़के घर पहुंच गये। जहां दोनों पक्षों में जमकर बात विवाद होने लगा। इसी बीच लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर दोनों पक्षों के हाथ पांव फूल गये। तत्काल उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जार्जाउन थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
लड़की के पिता ने थाने में लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर 24 लाख 80 हजार रूपये नकद एवं शादी से इनकार करने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…