Categories: UP

रामपुर – \भाजपा नेता भारत भूषण को मिली धमकी

गौरव जैन

रामपुर जनपद के भाजपा नेता भारत भूषड गुप्ता को मिली धमकी

दिनांक 3-05-2019 की सुबह भाजपा नेता भारत भूषड गुप्ता के घर कोई अनजान व्यक्ति एक खत के जरिये धमकी देकर गया है जिसमे लिखा है कि आप मीडिया और सार्वजनिक तौर पर आज़म खाँ की इज़्ज़त से खिलवाड़ करते हो , जहर उगलते हो । ज्यादा बड़े नेता बनने की कोशिश मत करो आज़म खाँ आग है आग से मत खेलो , हदे पार मत करो । वोटिंग वाले दिन भी हमारे बूथ पर दादागिरी दिखा रहे थे । पुलिस और सरकार का बहुत घमंड है अच्छा है कि मान जाओ वरना इस लायक नही रहोगे । खत के आखिर में धमकी देने वाले ने भारत भूषड गुप्ता को अपना हमदर्द लिखा है ।

aftab farooqui

Recent Posts