तारिक खान
प्रयागराज, । धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी इलाके में पुलिस पर हमला कर पथराव करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आधी रात में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने पांचों आरोपितों को दबोच लिया। पांचों ने पत्थर मार सिपाही को जख्मी कर दिया था। डायल 100 की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी।
कसारी मसारी के मत्तन का पूरा इलाके में गुरुवार की देर रात शादी समारोह में शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उपद्रव किया था। सूचना कंट्रोल रूम पहुंचने पर डायल 100 के पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने युवकों को शांत कराने की कोशिश की थी तो वह मारपीट करने लगे थे। युवकों ने पुलिसकर्मियों पर ईट-पत्थर चला दिया था। हमले में कांस्टेबल नीरज समेत दो पुलिसवाले जख्मी हो गए थे। नीरज के सिर में छह टांके लगे हैं।
मामले में चौकी प्रभारी राजरूपपुर श्रवण कुमार निगम ने धूमनगंज थाने में अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर छापेमारी शुरू की। मामले में रवि पुत्र ओम प्रकाश, भानू उसका भाई मानू पुत्र प्रेम प्रकाश, पप्पू उर्फ बृजेश पुत्र केशव लाल को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
चौकी प्रभारी एसके निगम के मुताबिक, नशे में धुत होकर आरोपित युवक मारपीट कर रहे थे। बवाल की वजह से शादी में शामिल लोग भागने लगे। पुलिस पहुंची तो युवकों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया था। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पांचों को जेल भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…