तारिक खान
प्रयागराज, । लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। रविवार को प्रयागराज दो सांसदों को चुनेगा। इस बार मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। पहले शाम पांच बजे तक ही वोटिंग होती थी।
शहर के पांच स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं
छठें चरण के मतदान के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार का शोर थम गया। हालांकि प्रत्याशियों को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के लिए आज शाम तक छूट थी। आज सुबह से शहर के पांच स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। विधानसभावार मतदान कर्मियों का अलग-अलग रवानगी स्थल बनाया गया था। विधानसभा क्षेत्र मेजा, करछना, कोरांव, बारा, प्रतापपुर तथा हंडिया की पोलिंग पार्टियां परेड ग्राउंड से प्रस्थान किया। विधानसभा क्षेत्र इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद पश्चिमी एवं इलाहाबाद दक्षिणी की पोलिंग पार्टी केपी इंटर कॉलेज से एवं विधानसभा क्षेत्र सोरांव एवं फाफामऊ की पार्टी एमएनएनआइटी तेलियरगंज एवं विधानसभा क्षेत्र फूलपुर की पार्टियों की रवानगी प्रिटिंग इंस्टीट्यूट तेलियरगंज से हुई। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
जिले के चुनावी आंकड़े
कुल मतदाता-4555366
पुरुष मतदाता-2456901
महिला मतदाता-2034498
नए मतदाता-63480
कुल मतदान केंद्र-2199
कुल मतदेय स्थल-4938
पोलिंग पार्टियां -5436
कुल मतदान कार्मिक -21744
मतदान के एक घंटे पूर्व होगा मॉकपोल
प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदान के एक घंटे पहले मॉकपोल होगा। फिर सात बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान के उपरांत पोलिंग पार्टी द्वारा वोटिंग मशीन एवं अन्य अभिलेखों को मुंडेरा मंडी, प्रयागराज में मतगणना स्थल पर जमा किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा धारा 144 लगाए जाने के साथ मतदान में गड़बडी फैलाने वाले तत्वों को देखते ही गोली मार देने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए 95 प्रतिशत बसों का प्रबंध किया गया था। शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता को अपने निजी वाहनों से पूर्वान्ह 10 बजे तक मतदान केंद्र से निर्धारित दूरी तक जाने की छूट दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…