अंजनी राय
बलिया: लोकसभा क्षेत्र बलिया के व्यय प्रेक्षक आनन्द कुमार ने गुरुवार को जहुराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा की व्यय अनुवीक्षण टीमों के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने समस्त टीमों को क्षेत्र में लगातार गतिशील रहने के साथ चेकिंग करने और रैली, जनसभा, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों पर तगड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक ने भ्रमण के दौरान कासिमाबाद थाने के पास मौजूद टीम के कार्यों को बारीकी से चेक करते हुए समस्त अभिलेखों को देखा। फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी से जरूरी पूछताछ करने के बाद मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कठआ मोड़ पर गए। वहां स्टैटिक निगरानी टीम के सदस्य मौजूद थे। उनसे जरूरी पूछताछ की और अभिलेखों की भी जांच की। निर्देश दिया कि आने जाने वाले हर संदिग्ध वाहनों की जांच करते रहें। साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, मालिक और ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और ड्राइवर का हस्ताक्षर करा कर रजिस्टर मेंटेन करें। वाहनों के गुजरने का समय भी दर्ज होना चाहिए। इसके बाद व्यय प्रेक्षक ट्रेजरी पहुंचे और वहां मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी), कंट्रोल रूम, लेखा टीम और सी-विजील के कार्यों व गतिविधियों की जांच की। उम्मीदवारों के व्यय और अभिलेखों से जुड़ी जानकारी जहुराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा के सहायक व्यय प्रेक्षकों से की। एकल खिड़की का भी निरीक्षण कर परमिशन से जुड़ी जानकारी ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…