फ़ारुख हुसैन
निघासन- खीरी । क्षेत्र की ग्राम पंचायत निघासन के गांव बिहारी पुरवा मे आग लगने से तीन घर जलकर राख हो
गए। आग में 20 हजार की नगदी संग करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। मौके पर
पहुंचे दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
गांव बिहारी पुरवा निवासी कंधई की पत्नी सदाप्यारी गुरूवार सुबह करीब छह
बजे चाय बना रही थी। इसी बीच चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क गई और पड़ोस
में लगी टटिया को अपने आगोश में ले लिया। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए
उनके पड़ोसी सदाराम और बांके का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल
विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। आग में सदाराम और कंधई दोनों
के करीब 20 हजार नगदी संग जेवर, कपड़ा, आनाज समेत करीब डेढ़ लाख का सामान
जलकर राख हो गया।
निघासन-खीरी । क्षेत्र के गांव बल्लीपुर में एक व्यक्ति के घर में साइकिल चोरी
करके भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। चोर के
अन्य साथी भागने में सफल रहे।
गांव बल्लीपुर निवासी हरीराम अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था।
बुधवार रात करीब दो बजे कुछ चोर घर के अंदर घुसे। उसमें से एक चोर घर के
आंगन में खड़ी साइकिल को लेकर चला। इसी बीच वह अंधेरा होने के कारण टटिया
से लड़ गया। टटिया की आवाज होने के कारण हरीराम जाग गया और उसने उसे दबोच
लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने साथी को छोंड़कर उसके अन्य चोर
साथी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने चोर पकड़ने की सूचना पीआरवी के
जवानों को दी। पीआरवी के जवान उसे पकड़कर थाने लाए। पकड़े गए आरोपी ने
अपना नाम श्रवण निवासी बल्लीपुर बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…