फ़ारुख हुसैन
आग लगने से 73 घर जल कर हुए राख 6 मवेशी भी जले।
1 घंटे देर से पहुची फायर ब्रिगेड ग्राम प्रधान ने की ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था।
नीमगाँव खीरी नीमगाँव थाना क्षेत्र के मुड़ा बुजुर्ग गाँव मे गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब आग लगने से लगभग 73 मकान घर जलकर खाक हो गये।आग ने पूरे गांव में तांडव मचा दिया।हवा इतनी तेज थी की आग लगते ही आधे गांव में पहुँच गयी जिससे लगभग 73 घर जल कर खाक हो गए।जिससे लोगो को बेघर की तरह बना दिया।ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड मशीन 1 घंटे देर से पहुची जिससे आग पर काबू पाया।किसी घर के मवेशी भी बुरी तरह झुलस गये और कई मवेसी जल कर रख हो गए। हैं।घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।जहाँ तक घर में खाने तक को कुछ नही बचा।वही जानकारी के अनुसार नत्थू लाल पुत्र गयादीन के घर मे अज्ञात कारणों से आग लगी जो हवा के तेज होने के कारण धीरे -धीरे गांव मे फ़ैल गयी जिससे लगभग 73 घर जलकर राख हो गये।वही ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार रामकुमार की एक गाय और बछिया जल गई वही रामू गुप्ता की चार बकरियां जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार ।दोपहर मे सब घर पर आराम कर रहे थे।सूत्रों के अनुसार मोबाइल की बैटरी दगने से आग लगी है हालाँकि पूर्ण रूप से जानकारी न होने के कारण आग लगने का कारण अज्ञात है।वही ग्रामीणों के जानकारी पर मौके पर 100 नंबर गाड़ी पहुंच गई और वही थानाध्यक्ष पान सिंह फाॅर्स के साथ पहुचे।
मौके पर तहसीलदार,लेखपाल,थाना प्रभारी मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।ग्राम प्रधान ब्रजेश शुक्ला ने गांव के प्राइमरी विद्यालय में रहने खाने की व्यवस्था की है जिससे लोगो को सहारा मिला।।गाँव मे काफी दहसत का रूप बन गया जब आग ने तांडव मचा दिया।वही नत्थूलाल पुत्र गयादीन,रामसिंह पुत्र अम्बर लाल,रामलखन पुत्र सोभा, रामकिशोर पुत्र सोभा, जगदयाल पुत्र सोभा,आशाराम,दाताराम,रामशानेही पुत्र चुन्नी,धर्मेश्वरदींन,गयाप्रसाद पुत्र हेमराज,रामगुलाम,जागनाथ, पुत्र रामस्वरूप सहित लगभग 73 घर जलकर राख हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…