फ़ारुख हुसैन
सिंगाही-खीरी। गुरूवार रात निघासन-सिंगाही रोड पर पोशनूल पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर तालाब में चली गई है। इसमें सिंगहा कंला निवासी स्वतंत्र वर्मा की मौत हो गई। घटना की सुबह हुई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाङी निकलवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके के सिंगहा कलां के रहने वाले मेडिकल व्यवसायी स्वतंत्र वर्मा गुरूवार को रिश्तेदारी के एक तिलक समारोह में शामिल होने शारदानगर के पास नकइहा गए थे। समारोह से वापस लौट कर आते समय रात करीब एक बजे के आस-पास कस्बे से पास पोशनूल पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सङक के पूरब की ओर तालाब में जा गिरी। रात को आसपास किसी के न होने की वजह से कोई सहायता नहीं मिल सकी। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी। जैसे ही लोगो इसकी सूचना मिली लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।
सुबह होने पर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाङी को निकलवाकर उससे शव निकलवाया और पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केडी वर्मा’ने बताया सिंगाही निघासन रोड पर दर्दनाक हादसे में सरजू सहकारी चीनी मिल के पूर्व संचालक की मौत हो गई है। इस घटना से दुखी हूं। हादसे का शिकार हुए परिवारवालों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। सुधीर यादव ने बताया कि वे बहुत ही मिलनसार और सामाजिक प्रवृति के इंसान थे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…