फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जनपद में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते हादसों में लोगों की लागातार मौत की घटनायें सामने आ रही हैं इसी तेज रफ्तार के चलते बाइक से घर जा रहें एक किशोर की एक तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर मारने से मौत हो गयी जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुरिस ने शव को कब्जे में ले लिया ।
दरअसल ताजा मामला जिले के ही मितौली थाना क्षेत्र के पिपरझला हरगांव मार्ग पर मढ़िया चौकी के अवगावां गाँव की घटना है जहां पर
बाइक से अपने बाबा के घर जा रहे एक 12 वर्षीय किशोर को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया ।उधर किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी में आग लगा दी, बताया जा रहा है
कि यह पिकअप लकड़ी लेकर हरगांव जा रही थी उधर घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंच गयी ।घटना स्थल पर ग्रामीणों की पुलिस से भी झड़प हो गयी ।काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने फलिहाल पुलिस ने काफी देर के बाद मामले को सुलझाया और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…