उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के निदेशक पंकज कुमार की ओर से नामित डा. निधिश कुमार मिश्र द्वारा गुरुवार को एफआरयू सेंटर को और सक्रिय बनाने की दृष्टि से स्थानीय सीएचसी सीयर का निरीक्षण किया गया। जिसमें इससे सम्बंधित निर्देशन के अनुसार चेक लिस्ट भी तैयार किया गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद रोगियों ने ऐसी उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में इस सीएचसी को अपेक्षित सुविधाएं मुहैया होगी। और लोगो को मुकम्मल चिकित्सकीय सुविधाओ के लिए इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा।
सीएचसी सीयर के प्रभारी अधीक्षक डा. लालचन्द शर्मा के साथ नामित अधिकारी मिश्र ने लेबर रूम के निरीक्षण में मानक के हिसाब से कक्ष की संख्या उपलब्ध नही रही। जिससे एनआईसीयू यूनिट के अलावे बाल रोग चिकित्सक का अभाव रहा। यहां सर्जन के अभाव में ऑपरेशन थियेटर सक्रिय नही दिखा। फ्रीजर, आटो क्लेम ड्रम, फिटोस्कोप का अभाव दिखा। पैथोलाजी लैब में इलेक्ट्रोलाइट टेस्टिंग, अल्ट्रा साऊंड व एक्स-रे का अभाव मिला। इसके अलावे ब्लड बैंक सेवा व उसके स्टोरेज की ब्यवस्था अब तक न होने की जानकारी दी गयी। दवा स्टोर में जीवन रक्षक दवाएं तो उपलब्ध मिली किन्तु कुछ सहयोगात्मक दवाओं व सीएचसी पर मानक के अनुरूप चिकित्सको का अभाव पाया गया। ओपीडी में चिकित्सको को बैठने वाली कुर्सी तक क्षतिग्रस्त पाई गई। मरीजो को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही दिखी। मरीज जमीन पर बैठे पाए गए। रिकार्ड के अनुसार पुराने व नये मरीजो की संख्या करीब 600 पाई गई।
इसके अलावे लेबर रूम के अन्य रिकार्ड व सुविधाएं शत-प्रतिशत दुरुस्त मिली।
इस निरीक्षण में महिला चिकित्सक डा. पूजा सिंह, चीफ फार्मशिष्ट महेश पाण्डेय आदि ने सहयोग किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…