Categories: Health

अभय सिंह मेमोरियल हास्पिटल में 24×7 ईमरजेंसी सेवा

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज,भदोही। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डॉ० अभय सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में तमाम तरह की बीमारियों को लेकर 24 घंटे डाक्टर्स, नर्स ,व कर्मी उपलब्ध रहेंगे। और सभी तरह की जीवन रक्षक दबाएं भी उपलब्ध कराई गई है। एंबुलेंस सेवा भी तैयार रहेगी। इमरजेंसी में बेड भी रिजर्व रखे गए हैं।

इस संबंध में हॉस्पिटल के स्व० डॉक्टर अभय सिंह की पत्नी गीता सिंह ने बताया की सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रहमान,जनरल फिजिशियन डॉक्टर आरके सिंह व 12:00 बजे से 2:00 बजे तक नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉक्टर पीयम मिश्र ,1:00 बजे से 3:00 बजे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ एम अग्रवाल और 4:00 बजे से 6:00 बजे तक फिजीशियन एपी कुमार व सर्जन डॉक्टर वीके दूबे को निर्देश दिया गया है। इमरजेंसी सेवा में पैथोलॉजी,ईसीजी, ऑक्सीजन,अल्ट्रासाउंड, एक्सरे नेबुलाइजर आज की सुविधा 24 घंटे तक उपलब्ध कराई गई है।

pnn24.in

Recent Posts