प्रदीप दुबे विक्की
औराई,भदोही। औराई बाजर के काशीराज राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक मकान से 26 वर्षीय विवाहित युवक का अबूझ हाल में फांसी के फंदे से झूलता हुई शव पाया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई बाजार स्थित काशीराज राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले 26 वर्षीय गुलाब यादव पुत्र स्वर्गीय खेदू यादव सोमवार को देर अपने मित्र के साथ शादी कार्ड वितरण कर वापस घर लौटा और देर रात भोजन करने के बाद अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया जबकि सभी परिजन गर्मी के चलते बाहर सो रहे थे। मंगलवार की सुबह परिजनों ने जब गुलाब यादव को आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजा जोर जोर से खटखटाया गया। तब भी भीतरसे कोई जवाब नहीं मिला ।
परिजनों के मन में तमाम तरह की आशंकाएं उठने लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि मृतक का शव मकान में लगे विद्युत फैन के कुंडी मे लगे फासी के फंदे के सहारे लटक रहा था।जिसके चलते ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौत को लेकर लोगों में तरह तरह अटकलें लगने लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया है कि उसकी पत्नी गीतादेवी का जहाँ रो-रोकर बुरा हाल रहा वहीं दो पुत्रियों.मे बड़ी सोनाली व छोटी पुत्री खुशी तथा मासूम भोथू के सर से पिता का साया छिन गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…