आफताब फारुकी
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में बमरौली एयरफोर्स के अधिकारी के नौकर ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शनिवार दोपहर हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र में स्थित उदारपुर गांव निवासी राजकुमार 27 पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ एयरफोर्स एक अधिकारी के सरकारी आवास पर निजी नौकर के रूप में काम करता था। जहां वह अपनी पत्नी गुड्डी देवी और एक पुत्र और पुत्री के साथ सर्वेन्ट क्वाटर में ही रहता था।
बताया जा रहा है कि राजकुमार की पत्नी दो दिन बच्चों को लेकर गांव चली गई। शनिवार लगभग साड़े दस बजे पहुंची तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था। पहले तो उसने आवाज दिया, जब कोई आहट नहीं आई तो एक रोशनदान से कमरे के अन्दर देखा तो उसका पति फांसी के फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही वह चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अबतक कोई सही जानकारी नहीं मिल पायी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…