रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ घोसी नगर के रेलवे स्टेशन रोड से मदापुर शमसपुर को जाने वाली सड़क पर अस्करी मेमोरियल हाई स्कूल इस्लामपुरा परती वार्ड संख्या 14 के पास नाले के गन्दे पानी का मुख्य सड़क पर बहने के कारण पता ही नहीं चल रहा है कि सड़क है या नाला जिसको लेकर नगरवासियों सहित रोजेदारों में काफी रोष व्याप्त है लोगों ने मांग किया है कि जनहित में गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था की जाय अन्यथाव्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
घोसी नगर के रेलवे स्टेशन रोड से इस्लामपुरा परती से होते हुए मदापुर शमसपुर को ज जाने वाली सड़क पर अस्करी मेमोरियल हाई स्कूल के पास के एक सप्ताह से नाले के गन्दे पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है जिससे रमजान के पवित्र महीने व इस भीषण आग में गंदे पानी से होकर आना व जाना पड़ रहा है। जिससे लोगो को आभास ही नहीं हो पा रहा है कि नाले में सड़क है या सड़क में नाला। जिसको लेकर नगरवासियों सहित रोजेदारों में काफी रोष व्याप्त है।इस संबंध में मोहम्मद अबुजर खान एवं महफूज खान ने मांग किया है कि जनहित में गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था की जाय अन्यथाव्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
वही तारा खातून एवं मोहम्मद जाहिद खान ने कहाकि इस संबंध में आदर्श नगर पंचायत घोसी के समक्ष अधिकारियों से कई बार लिखित रूप से शिकायत की गयी परंतु कोई उचित समाधान नहीं किया गया ।खुर्शीद अहमद एवं कलीमुल्लाह ने भी जनहित में उचित व्यवस्था कर जल निकासी का व्यवस्था करने के साथ ही रमजान के महीने में आने जाने की व्यवस्था का मांग किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…