गोपाल जी
नई दिल्ली. विवाद और गिरिराज एक दुसरे के पुराक है। अति उत्साह इसको कहे या फिर भाजपा के लिये अतिनिष्ठा प्रदर्शित करने का काम कहे जो गिरिराज के मुह से बार बार विवादित बयान निकल रहे है। अगर कोई कम्पटीशन विवादित बयानों का होता तो पहले स्थान के दावेदार सबसे मजबूत गिरिराज रहते। भाजपा भले उनको अपना फायर ब्रांड नेता समझती हो मगर हकीकत ये है कि गिरिराज अक्सर अपने बयानों से भाजपा की किरकिरी करवाया करते है। आज एक बार फिर से गिरिराज ने अपनी आचार संहिता के मामले में स्थानीय अदालत में अपनी ज़मानत करवाने के चद घंटे बाद ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को फिर एक भड़काऊ बयान दिया।
गिरिराज इस बार विवादास्पद मलयालम फिल्म पर बयान दे रहे थे। इसका परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है। गिरिराज सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
रैली में विधूड़ी के पक्ष में वोट मांगते हुवे गिरिराज ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया और उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग का हिस्सा हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…