आफताब फारुकी
नई दिल्ली. यूपी के सीएम ने पूर्वी दिल्ली में रैली के दौरान कांग्रेस के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने केजरीवाल को ‘लतखोर’ भी कह डाला। अरविंद केजरीवाल को धरना-प्रदर्शन का नेता बताते हुवे योगी ने कहा, ‘जब कोई नहीं सुधरता है तो उसे लतखोर कहा जाता है। हर व्यक्ति अपने तरीके से जवाब देता है और दिल्ली में वैसी हालत है।’
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिंडन एयरबेस पर उतरे और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद यहां की सड़कों की हालत देखकर हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया, आप सरकार ने दिल्ली को गड्ढों का शहर बना दिया है और शहर की जनता की भावनाओं को आहत किया है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकदम फेल हो चुकी है। कांग्रेस के शहजादे पहले ही फेल हो चुके हैं और इसलिए पार्टी ने शहजादी को उतारा और उसके बाद क्या स्थिति हुई? अमेठी में हार देख रहे हैं लेकिन वह वहां के मासूम बच्चों को गाली सिखा रही हैं। मैंने कहा कि कृपया ये गाली-गलौच इटली में जाकर सिखाइए।
मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए योगी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उसकी उन देशों की यात्रा पर पाबंदी लगाई गई है जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं और उसकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी, जिसका मतलब है कि वह कहीं बचकर नहीं जा सकता। उसका हाल भी ओसामा बिन लादेन जैसा होगा और एक दिन वह कुत्ते की मौत मारा जाएगा जैसे लादेन मारा गया था। यह भारत की ताकत है और ऐसे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 130 करोड़ भारतीयों को इस ताकत का आभास करा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…