आदिल अहमद
नई दिल्ली: ज़ुल्म की अगर इन्तहा होती है तो शायद यहाँ खत्म हो गई होती। जिसके साथ सात जन्म जीने मरने की कसमे खाई उसी जीवनसंगिनी के गुप्तांग में बाइक के हैंडल का ग्रिप डाल कर छोड़ दिया। यही नही शर्म से पत्नी ने भी किसी को कुछ नही बताया और दो साल बाद जब दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया तो पति के खिलाफ सम्बंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि आरोपी पति प्रकाश भील उर्फ रामा (35) के दूसरी महिला से संबंध थे। दूसरी महिला से मेल-जोल पर रोक-टोक रामा को कथित रूप से इतनी नागवार गुजरी कि उसने करीब दो साल पहले अपनी पत्नी को शराब पिलाकर उसे बेसुध कर दिया। फिर उसके गुप्तांग में मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप डाल दी। उन्होंने बताया कि शर्म के कारण महिला ने यह घटना किसी को नहीं बतायी।
कथित दरिंदगी की शिकार 30 वर्षीय महिला को मंगलवार को यहां डाक्टरों ने नया जीवन दिया। एक सरकारी अस्पताल शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके गुप्तांग से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि करीब चार घण्टे चली सर्जरी के दौरान महिला के गुप्तांग से प्लास्टिक की ग्रिप निकाली गयी। यह ग्रिप मोटरसाइकिल के हैंडल की है। उन्होंने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी। मोटरसाइकिल की ग्रिप के बच्चेदानी में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण मरीज के इस अंग में संक्रमण फैल गया था। अगर इस चीज को जल्दी बाहर नहीं निकाला जाता, तो संक्रमण उसके पूरे शरीर में फैल सकता था।
मामला चन्दन नगर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। चंदन नगर थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने मामले की जांच के हवाले से बताया कि महिला के पति ने उसके गुप्तांग में बाइक के हंडल का ग्रिप डाल दिया था। घटना लगभग दो साल पहले कि है। इसके बाद पत्नी ने किसी को इस सम्बन्ध में लज्जा वश कुछ नही बताया। मगर जब दर्द से बेहाल हो गई तो अब उसके थाने में अर्जी देकर कार्यवाही की मांग किया है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में है,
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…