Categories: National

सर उठाया उग्रवादी संगठन उल्फा ने, गोवाहाटी शापिंग माल के बाहर ग्रेनेड से हमला, 6 घायल

तारिक जकी / ए जावेद

नई दिल्ली: असम की राजधानी गुवाहटी के भीड़-भाड़ वाले शॉपिंग मॉल के बाहर बुधवार की शाम ग्रेनेड धमाके से 6 लोगों घायल हो गए। दो घायल व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। करीब 8 बजे हुए धमाके वाले जू रोड इलाके को पुलिस ने घेराव कर लिया है।

परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उग्रवादी संगठन उल्फा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि दो लोग एक मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने रात लगभग आठ बजे चिड़ियाघर के ठीक सामने आर जी बरुआ रोड़ पर शॉपिंग मॉल के सामने एक ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार छह लोग घायल हो गए। मैं अभी मौके पर हूं।’ पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts