प्रदीप दुबे विक्की
भदोही/ उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी भदोही में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसको जानने के बाद आँखे खुद ब खुद नम हो जाए। हर शख्स इस घटना को जानकार हैरान रह गया है। मामला भी ऐसा ही है कि जानकार आपके भी ज़बान से शब्द नही निकल पायेगे। भदोही में सुरयावा थाने के गांधी नगर में शुक्रवार को ढाई साल के बच्चे अहद को कुएं में गिरने पर बचाने गए उसके पिता नसीम अपनी जान गवा दिया, जबकि बच्चे को सकुशल बचा लिया गया।
इंस्पेक्टर सुनील दत्त दूबे ने बताया कि आज नसीम (26) का लड़का अहद घर के पास खेल रहा था। खेलते हुए वह कुएं में जा गिरा। यह देख कर परिजन ने शोर मचाया, जिसके बाद नसीम अपने बेटे को बचाने रस्सी के सहारे कुएं में उतर रहे थे, तभी रस्सी टूट गई, जिससे नसीम सीधे गहरे कुएं में जा गिरे। भारी अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को कुएं से बाहर निकाला, पर सिर में गंभीर चोट लगने से नसीम की मौत हो चुकी थी। बच्चे को सही-सलामत बचा लिया गया। पुलिस ने नसीम के शव का पंचनामा कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…