Categories: National

जार्जिया के कार्गो विमान को भारतीय वायुसेना ने जयपुर में उतरने को किया मजबूर, पकिस्तान से दिल्ली की भरी थी उड़ान, बीच में भटक गया था रास्ता

आफताब फारुकी

नई दिल्ली. जाबाज़ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जॉर्जिया के एक कार्गो विमान को जयपुर में उतरने के लिए मजबूर कर दिया। बतया जा रहा है कि वह अपने तय रास्‍ते से भटक गया था। बताया जा रहा है कि Antonov AN-12 कार्गो विमान पाकिस्‍तान के कराची से दिल्‍ली की उड़ान पर था और हवाई क्षेत्र के उल्‍लंघन के चलते उसे उतरने पर मजबूर किया गया। Antonov An-12 चार इंजन वाला टर्बोप्रोपेलर परिवहन विमान है जिसे सोवियत यूनियन में डिजाइन किया गया था और परिवहन विमान के रूप में इसका खूब इस्‍तेमाल होता है।

demo pic

रिपोर्ट के अनुसार विमान अपने निश्‍चित मार्ग से हटकर उत्तरी गुजरात में एक गैर निर्धारित जगह से भारतीय वायु सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद भारत की सजग भारतीय वायुसेना ने विमान को सफलतापूर्वक इंटरसेप्‍ट किया और जयपुर में उतरने पर मजबूर किया। पायलट से पूछताछ जारी है। यह विमान अपनी निर्धारित उड़ान पर था और इसे बड़ी समस्‍या नहीं माना जा रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts