तारिक आज़मी
प्रयागराज : खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया निवासी अतीक अहमद को जरायम की दुनिया में तमाम लोग ‘भाई’ भी कहते हैं। इस वक्त वह केंद्रीय कारागार नैनी की हाई सिक्योरिटी बैरक में कैद हैं, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुजरात की जेल भेजने का आदेश दिया है, लेकिन इस पर अभी अमल नहीं हो पाया है। आज कल अतीक अहमद एक बार फिर चर्चा का बिंदु है। वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ताल ठोक कर निर्दल प्रत्याशी के तौर पर “ट्रक” चुनाव निशान पाकर अपने लोगो के बल पर जेल में बैठ कर बनारस से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा माफिया डॉन आज कल सुर्खिया बटोर रहा है। बनारस में उसके जेल में रहते हुवे 29 अप्रैल को उसका परचा दाखिल हुआ। उसी दिन अतीक अहमद की ज़मानत की अप्लिकेशन ख़ारिज कर दी गई।
आखिर कहा से आये अतीक के प्रस्तावक
जेल में बंद अतीक का परचा वाराणसी में दाखिल करने के लिए विशेष रूप से प्रयागराज से तीन व्यक्ति आये थे। महँगी और मजबूत गाडी से आने वाले ये तीनो व्यक्ति नामांकन स्थल पर लगभग 2:55 पर पहुचे थे। तीन लोगो में एक अधिवक्ता भी थे। वाराणसी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले एक अन्य मशहूर अधिवक्ता ने फार्म जमा करवाया था। इस दौरान अतीक के प्रस्तावक के तौर पर कुल दस लोग कौन है ये चर्चा का विषय रहा है। अपराध जगत में बड़ा नाम रखने वाला ये माफिया अपना साम्राज्य बनारस में नही जमा सका था ये बात प्रशासन मानता है। फिर आखिर अतीक के ये प्रस्तावक कहा से आये एक गंभीर प्रश्न हो सकता है।
ख़ास तौर पर उस घटना के मद्देनज़र तो और भी गंभीर विषय हो सकता है जब अतीक पर कुछ समय पहले लखनऊ के एक व्यापारी ने गंभीर आरोप लगते हुवे कहा था कि उसको अतीक ने उठवा कर जेल में उसकी पिटाई किया है, इस घटना का संज्ञान लेते हुवे तत्कालीन देवरिया जेल कर्मियों पर गाज भी गिरी थी। वही मामले में संज्ञान लेते हुवे उत्तर प्रदेश पुलिस मुखिया ने मुकदमा दर्ज करवाने का आदेश भी दिया था। मामले में विवेचना आज भी प्रचलित है। मामले में एक अन्य आरोपी अतीक का बेटा भी है।
सोशल मीडिया पर भी है अतीक का चर्चा
अतीक अहमद इज क्रिमिनल गैंगस्टर, वर्क एट द किलर्स, अतीक अहमद डॉन ऑफ इलाहाबाद….. जी हां, फेसबुक पर पूर्व सांसद अतीक अहमद का नाम सर्च करते ही उनकी तस्वीर लगी कई प्रोफाइल नजर आती है। उसमें क्रिमिनल, किलर्स से लेकर डॉन तक लिखा हुआ है। इतना ही नहीं कुछ एकाउंट पर असलहों की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी है, जिस पर तमाम यूजरों ने कई तरह के कमेंट भी किए हैं।
वैसे बताते चले कि तमाम ऐसे भी लोग हैं, जो अतीक अहमद से ठीक से परिचित नहीं है। वह अतीक को जानने के लिए इंटरनेट और फेसबुक का भी सहारा ले रहे हैं। फेसबुक के कुछ यूजर उस वक्त असमंजस में पड़ गए, जब पूर्व सांसद के नाम से कई प्रोफाइल दिखी। असली एकाउंट कौन सा है, यह साफ नहीं है। वैसे बताते चले कि फूलपुर से सांसद रह चुके अतीक जेल के भीतर से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में उनके नाम से बने फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया एकाउंट पर पुलिस के साइबर सेल की नजर है। पुलिस का कहना है कि अतीक अहमद के नाम से प्रोफाइल और पेज बने हैं, किसी में पब्लिक फिगर, किसी में सांसद तो किसी में उन्हें किलर्स बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…