बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ): भीषण गर्मी के दौरान तालाबों एवं जलाशयों से किसी भी स्थिति में पंपिंग सेट के माध्यम से जल की निकासी वर्जित है।ऐसा करना जल की समस्या को और गंभीर रूप देना है जो कि कानून के खिलाफ है। – मनी लाल वर्मा सहायक खंड विकास अधिकारी (कृषि भीषण गर्मी में जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, वैसे-वैसे तालाबो का जलस्तर भी तेजी से घटता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में हालत यह है कि जलस्तर खिसकने के कारण आस पास के हैंडपंपों में पानी की किल्लत हो गई है। मात्र कुछ इंडिया मार्का हैंडपंपों से ही भरपूर जलापूर्ति हो पा रही है जो की आबादी के हिसाब से काफी कम संख्या में हैं। हर तरफ नदी, नाले, ताल-तलैये सब सूख रहे हैं वहीं कुछ लोग धन कमाने के चक्कर में तालाब में संचित जल का गलत दोहन कर जल की समस्या को और गंभीर बनाने में तल्लीन है। ट्यूबवेलों-नलकूपों की स्थिति यह है कि जिस सिवान में दस नलकूप हैं, वहां दो-दो नलकूप बारी-बारी चलाए जा रहे हैं। सभी नलकूप एक साथ चलाने पर पानी नहीं आता।
तेजी से घट रहे जलस्तर के कारण तालाब समेत कुएं भी अब सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं।क्षेत्र के बृहद एवं चर्चित तालाब से पानी का गायब होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है । कुछ संभ्रांत लोगो का कहना है कि भिमहार स्थित तालाब इतना बड़ा है की भीषण गर्मी के प्रभाव से भी इसमें पानी की समस्या शीघ्र उत्पन्न नहीं हो सकती लेकिन चंद्र लाभ के लिए कुछ लोग इस प्राचीन तालाब के स्मिता से खेल रहे है जो कि समाज के लिए चिंतनीय विषय बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…