प्रदीप दुबे विक्की
औराई, भदोही। औराई चीनी मिल परिसर में बने अस्थाई गौशाला में बंद किए गए गोवंश जिम्मेदारों की घोर लापरवाही के कारण दम तोड़ रही हैं। अब भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। चारे पानी के अभाव के साथ-साथ गौशाला में पशुओं के बैठने के लिए काफी हद तक छाया की व्यवस्था नहीं है। मृत तथा बीमार पशुओं के शरीर को कुत्ते नोच कर खा रहे हैं। इस वजह से स्थानीय लोगो, पशु प्रेमियों, समाजसेवियों, में रोष व्याप्त है। यहां बनाए गए गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एवं घुमंतू पशु की मौत होने से वे गौशाला में ही पड़े रहते हैं।
लोगों ने बताया कि अगर जल्दी ही पशुओं के रख रखाव की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो एक-एक करके सारे पशु दम तोड़ देंगे। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि पशुओं के लिए सूखे- चारे की व्यवस्था कराई गई हैं। लेकिन जगह कम होने के कारण अलग-अलग नहीं रखा जा सकता है। और तो और नर -मादा गौवंशों को एक साथ रखने के कारण आये दिन मादा गौवंश के उपर खूंखार नर गौवंशों द्वारा हमला किये जाने से मादा गौवंश घायल व चोटिल हो जाते हैं। घायल गौवंशों का समुचित इलाज की व्यवस्था न होने से यह धीरे-धीरे दम त़ोड देते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…