मुकेश कुमार
रतनपुरा (मऊ): विद्युत उपखंड रतनपुरा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार के दिन बिजली विभाग द्वारा क्लीन अप अभियान चलाया गया।जिसमे क्षेत्र के बड़े बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने प्रभावी कदम उठाते हुए उनके घरों से लगा मीटर उखाड़ लिया और आरसी जारी करते हुए चेताया कि अगर सीमित अवधि के अंदर बिजली बिल जमा नहीं किया गया तो और भी बड़ी बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग की इस कार्रवाई से पूरे दिन क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही साथ ही अवैध बिजली उपभोक्ताओं में भी भय का माहौल बना रहा। क्लीन अप अभियान के तहत क्षेत्र के बड़े बकायादार भानु प्रताप सिंह (छिछोर) श्रीकांत सिंह (गहनी) मोती चंद पटेल (सिधवल) विश्वजीत सिंह(छिछोर), अरविंद आदि के खिलाफ उपखंड अधिकारी रतनपुरा भानु प्रताप ने आरसी जारी करते हुए सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बिल का भुगतान करे। क्लीन अप अभियान में अवर अभियंता राजकुमार यादव, अरविंद कुमार, और विभाग के अन्य बिजली कर्मी शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…