विकास राय
गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की हत्या में करण्डा थाने के कारखास सिपाही की भूमिका संदिग्ध है। यह आरोप गाजीपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी ने शनिवार को हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन के दौरान लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ पप्पू यादव की हौसलाबूलद अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या में स्थानीय थाने की चर्चित पुलिसकर्मी की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बीते 8 सालों से यह पुलिसकर्मी इस थाने में तैनात है, जो कि नियम विरुद्ध है, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन का इसे लगातार संरक्षण मिल रहा है। जिस वजह से क्षेत्र के अपराधियों से इसके तालमेल होने से इनकार नही किया जा सकता। संभव है कि इसकी जानकारी में ही अपराधी तमाम वारदातों को अंजाम देते हो। उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष और सिपाही के स्थानांतरण की मांग करते हुए 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग की है। इसके साथ ही रेहटीमालीपुर के प्रधान पति की ढाई महीने पूर्व हुई हत्या के मामले के भी खुलासे की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…