संजय ठाकुर
बलिया : भाजपा से नाराज़ चल रहे योगी सरकार के केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को बलिया के मीरगंज प्राथमिक विद्यालय में अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को भारी जीत मिलेगी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ‘इस बार किसी भी दल को देश में पूरा बहुमत नहीं मिलेगा। लेकिन पूर्वांचल में सपा-बसपा के गठबंधन को भारी जीत मिलेगी। पूर्वांचल की कम से कम 30 सीटों पर हमारा साथ न मिलने से भाजपा को प्रभाव पड़ेगा। गोरखपुर, गाजीपुर और बलिया सीट भाजपा हार रही है।’
उन्होंने दावा करते हुवे कहा कि प्रदेश से भाजपा को सिर्फ 15 सीटें मिलेंगी। सपा-बसपा गठबंधन को 55 से 60 सीटें हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खाते में ढाई सीट ही आएगी। इससे पहले भी ओमप्रकाश राजभर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इस बार दिल्ली की कुर्सी पर एक दलित की बेटी बैठेगी। उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा को वोट नहीं दिलाएंगे। मैं एक घोसी की सीट मांग रहा था, लेकिन हमें नहीं दी गई। देश के चुनाव में हम उनके साथ नहीं हैं।’
सपा-बसपा गठबंधन में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में विकल्प हमेशा खुले रहते हैं। सुभासपा की बढ़ती ताकत से भाजपा चिंतित रही है। उन्होंने कहा, ‘मैंने मंत्री पद छोड़ दिया है। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार करना या नहीं करना राष्ट्रीय अध्यक्ष का विषय है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…