सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना हाजा पर दर्ज चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुस्ता चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह मय टीम के रणजीत सिंह गेट पावी सादिकपुर दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने सन्दिग्ध ऑटो को रुकवाकर चैकिंग की तो उसमें से थाना हाजा पर दर्ज चोरी के मुकदमे से सम्बंधित 2 ट्रक के बड़े बेंटरे ,एक प्रेसर जैक व चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तो योगेश पुत्र बाबूलाल व अर्जुन पुत्र विनोद निवासी प्रशांत कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी को जेल भेज दिया है। ज्ञात रहे कि बीते शुक्रवार देर रात नबाब पुत्र मोमदा के ट्रक से चोरो ने उस समय 2 बेटरे चोरी कर लिए थे जब वह रात के समय दिल्ली में ईंट उतारकर ट्रक को श्री राम धर्म कांटे के पास खड़ा कर घर सोने चला गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…