Categories: NationalPolitics

प्रचंड बहुमत के बाद माँ का आशीर्वाद लेने पहुचे पीएम मोदी

यश कुमार/आफताब फारुकी

सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को मिली प्रचंड जीत के बाद अपने गृह राज्य की पहली यात्रा पर रविवार शाम यहां पहुंचें। अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए गांधीनगर स्‍थित अपने घर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री की मां अपने एक और बेटे के साथ गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। प्रधानमंत्री रविवार रात गुजरात में ही रहेंगे।

गांधीनगर में उनके घर के सामने समर्थकों का हुजूम लगा हुआ है। जब प्रधानमंत्री यहां पहुंचे तो लोगों ने उनके समर्थन में मोदी मोदी के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने घर पहुंचकर अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने सिर पर हाथ रखकर उन्‍हें अपना आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री 10 से 15 मिनट ही यहां रुके, इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हो गए। उनके घर के बाहर खड़े समर्थक पूरे जोश में दिखाई दिए। जब प्रधानमंत्री घर से बाहर निकले तो लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts