प्रचंड बहुमत के बाद माँ का आशीर्वाद लेने पहुचे पीएम मोदी

यश कुमार/आफताब फारुकी
सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को मिली प्रचंड जीत के बाद अपने गृह राज्य की पहली यात्रा पर रविवार शाम यहां पहुंचें। अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए गांधीनगर स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री की मां अपने एक और बेटे के साथ गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। प्रधानमंत्री रविवार रात गुजरात में ही रहेंगे।












