ए. जावेद / संजय ठाकुर
ऊना: राजनितिक परिपक्वता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार भाजपा के लिए एक राजनितिक खतरा बने हुवे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बीच लगातार जोरदार तरीके से चुनावी कैंपेन में लगे हैं। शुक्रवार को वह हिमाचल प्रदेश के ऊना में कैंपेन करने पहुंचे लेकिन इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई जिसे वह खुद सही करते हुए दिखाई दिए। उनके साथ हेलीकॉप्टर के पायलेट भी मौजूद दिखे।कांग्रेस ने फेसबुक पर इस वाकये का वीडियो शेयर किया है। वहीं राहुल गांधी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। राहुल के इस पोस्ट को 93 हजार से ज्यादा लाइक मिले और कमेंट्स में लोगों ने उनके इस व्यवहार की तारीफ की। इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने लिखा, ‘सर हम आप पर विश्वास करके हैं और आपका समर्थन करते हैं।’
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए राहुल के वीडियो पर कैप्शन लिखा है, ‘अच्छी टीम वर्क का मतलब है सभी हाथ काम के लिए मौजूद! आज (शुक्रवार को) ऊना, हिमाचल प्रदेश में हमारे हेलीकॉप्टर में खराबी थी, लेकिन हमने साथ मिलकर इसे ठीक कर दिया। कुछ भी गंभीर नहीं है।’ हिमाचल प्रदेश में 19 मई को मतदान होना है। बता दें कि राहुल गांधी के पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी एक प्रशिक्षित पायलेट थे। उन्होंने एयर इंडिया में भी काम किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…