आफताब फारुकी
नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू ने इंदौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि महात्मा गांधी-मौलाना आजाद ने गोरे अंग्रेजों को देश से भगाया था, हम काले अंग्रेजों से मुक्ति दिलाएंगे। उनकी इस टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से संबित पात्रा ने पलटवार करते हु्ए कहा था कि सिद्धू मोदी जी की तुलना ‘काले अंग्रेज’ से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के इस बायान पर कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू जबरदस्त तरीके से हमला बोला हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा पर सोनिया गांधी के लिए की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। सिद्धू ने कहा कि संबित पात्रा मौसमी मेंढक की तरह टर्र, टर्र करते हैं।
मध्य प्रदेश में एक चुनावी भाषण के दौरान सिद्धू ने कहा, ‘मौसमी मेंढक जब टर्र….टर्र….टर्र…. करता है, तो कोयल चुप रहती है। हाथी चले बीच बाज़ार, आवाज़ें आएं एक हज़ार।’ इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उज्जवला योजना को आड़े हाथ लेते हुए संबित की उस फोटो को लेकर भी टिप्पणी की जिसमें वे उड़ीसा में चुनाव प्रचार के दौरान चूल्हे पर खाना बना रही महिला के बगल में बैठकर खाना खा रहे थे।
संबित पात्रा के कारपोरेशन का चुनाव हारने पर भी सिद्धू ने तंज़ कसते हुवे कहा कि वो जो है कारपोरेशन का चुनाव हारा हुआ, इस पर भीड़ ने खुद संबित पात्रा का नाम लिया। सिद्धू ने कहा कि हाथी चले बीच बाज़ार और आवाज़े आये हज़ार। इसके बाद उन्होंने कहा कि आवाज़े किसकी आती है आप सब समझ रहे है। सिध्दू के इस भाषण को उन्होंने खुद अपने ट्वीटर पर पोस्ट किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…