तारिक आज़मी/ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने समर्थन कर दिया है। आज एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इस्माईल खान गुड्डू ने कहा कि वाराणसी में नरेंद्र मोदी को चुनौती केवल कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय दे रहे है। एक स्पष्ट जनादेश के तरफ कांग्रेस बढ़ रही है। शायद यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बहकी बहकी बाते करने लगे है।
अजय राय ने कहा कि अहंकारी प्रधानमंत्री है मोदी जी, बाबा विश्वनाथ को वह मुक्त कराने की बात करते है। किसी की क्या औकात है कि बाबा विश्वनाथ को मुक्त करवाये, बाबा के पास संसार खुद मुक्ति के लिये आता है।
अजय राय ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुवे कहा कि मोदी जी ने चुनाव राजीव गांधी के नाम पर लड़ने को कहा है और मैं घोषणा करता हु कि वाराणसी से मैं राजीव गांधी के नाम पर ही चुनाव लड़ रहा हु, और इस बार काशी की जनता उनके अहंकार को समाप्त कर देगी।
इस समर्थन के बाद राजनीतिक जानकारों की माने तो यह गठबंधन को वाराणसी लोकसभा सीट पर एक बड़ा झटका है। जिस वर्ग के वोट पर सपा दावेदारी करती है उसी वोट कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी दावा करती है। इस समर्थन के बाद सपा के यादव वोट बैंक में सेंधमारी करती हुई कांग्रेस वाराणसी में दिखाई दे रही है। बताते चले कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव में मतदान अंतिम चरण 19 मई को होगा। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गठबंधन ने कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थामने वाली शालिनी यादव को टिकट दिया है वही कांग्रेस ने 2014 के अपने प्रत्याशी अजय राय पर एक बार फिर विश्वास किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…