आफताब फारुकी
देश को तकनीकी विकास के राह पर लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी पर भले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो भी टिप्पणी करे, मगर इस बात का अहसास होने लगा है कि अमेठी के दिलो पर आज भी राजीव गाँधी का राज है। आज भी वहा की जनता उनका सम्मान करती है। ताज़ा मामले को देख कर तो ऐसा ही लगता है।
घटना में प्राप्त समाचारों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी पर अमेठी के एक युवक ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। हैरान करने वाली बात है कि इस युवक ने चुनाव आयोग को जो चिट्ठी लिखी है, वह खून से लिखा हुआ पत्र है। अमेठी के मनोज कश्यप नामक युवक ने चुनाव आयोग को खून से लिखा एक पत्र भेजा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।
कश्यप ने अपने पत्र में कहा है कि मेरे पत्र के इस दर्द का पर राजनीति न किया जाए। मैंने पहले इसलिए नहीं लिखा ताकि मेरे दर्द का मतलब राजनीति न निकाला जाए। इस पत्र को कांग्रेस के एमएलएसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस पत्र के वायरल होने के बाद मामले की चर्चा जोरो पर है। स्थानीय जानकारों के मुताबिक ख़त लिखने वाला युवक किसी दल का सदस्य तो नही है परन्तु गांधीवादी विचारधारा का युवक है।अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…