नुरुल होदा खान
बलिया सिकंदरपुर रोज़ा हिम्मत और अकीदत का नाम है। रोज़े रखने वालो पर अल्लाह की रहमत नाजिल होती है और गैब से उसको भूख और प्यास से लड़ने की ताकत मिलती है। बड़े तो बड़े जो मासूम बच्चे है उनके भी जज्बे इस रमजान के महीने में बुलंद होते है। कुल 15 घंटे के लगभग बिना कुछ खाये बिना एक बूंद पानी का पिये रह जाना एक हिम्मत का ही काम है।
ऐसा ही मामला सिकंदरपुर के डोमनपुरा के रहने वाले ग़ुलाम हुसैन खान के मात्र 10 साल के साहबजादी ज्ञानकुंज में कक्षा 4 के छात्रा साईका गुलाम का सामने आया। अपने वालदैन और घर के और भी बड़े लोगो को रोज़ा रखते देख साइका गुलाम ने जिद्द पकड़ लिया कि मैं भी रोज़ा रखूँगी। माँ बाप और घर के बड़ो ने काफी समझाया मगर मासूम ने अपनी जिद्द कायम रखी। कल जुम्मा को वक्त-ए-सहर उठकर घर वालो के मना करने के बावजूद अल्लाह की जिक्रो फिक्र में इस मासूम ने सहरी कर रोज़ा रख लिया।
मासूम रोजदार के आगे पहले तो सूरज और गर्मी की शिद्दत ने काफी आँखे दिखाई मगर मासूम रोजदार के आगे आखिर मौसम और गर्मी की शिद्दत ने अपने घुटने टेक दिये। मासूम साईका के इफ्तार के वक्त हुआ तो घर के बड़े और मोहल्ले के लोगो ने सईका को बधाई दी तथा साथ में बैठ कर रोज़ा इफ्तार किया। वालदैन और सभी लोगो के हाथो तोहफे मिलने से साईका की खुशिया दुनी हो गई है। क्षेत्र में इस मासूम छोटी रोज़ेदार की चर्चा जोरो पर है। सभी इस मासूम के हिम्मत और जज्बे की तारीफ कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…