ए जावेद
वाराणसी। यह अजीबो गरीब घटना जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया इलाके की है। इफ्तार में धतूरा मिली पकौडे खाने से परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ जाने का मामला सामने आया है। घटना कल सोमवार की है। धतूरा मिले पकौड़े खाने से पुरे परिवार की हालत ख़राब हो गई। क्षेत्रीय नागरिको को जब घटना की जानकारी हुई तो सभी परिजनों को मंडलीय चिकित्सालय लाया गया। जहा हालत ख़राब होने के कारण सभी को भर्ती कर लिया गया है। सभी का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर है।
मामला कुछ इस तरह है कि वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के लाट सरैया इलाके के पक्की माहौल निवासी कुर्बान अली के घर के सात लोगों की धतूरा खाने से हालत बिगड़ गई। सभी ने रोजा इफ्तार के दौरान धोखे से धतूरे का सेवन कर लिया था। कुर्बान अली ने बताया कि उनकी पत्नी शाहजहां की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। रोजा इफ्तार के दौरान मंगलवार को घर में रखे धतूरे को शाहजहां ने चौराई के साग के साथ मिलाकर पकौड़ी बना दी। देर रात आस-पास के लोगों ने सभी को उपचार के लिए कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। कुर्बान अली और शाहजहां बीवी के साथ उनके लड़के ऐजाजुद्दीन, नेहालुद्दीन, रियाजुद्दीन, लड़की इशरत जहां एवं तसरिम जहां का इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…