तारिक खान
प्रयागराज में थानेदारो में परिवर्तन की आहट से थाना पाने और बचाने को निरीक्षकों और उप निरीक्षकों में होड़ मची है। अपराधियों और अपराध पर काबू कर कप्तान अतुल शर्मा का दिल जीतने के लिए पुलिसकर्मियों ने पुरजोर कोशिशें शुरू कर दी है। पिछले दिनों अपराधियों को दौडाकर पैर मे गोली मारकर दर्जन भर अपराधियों को जेल भेज कर पुलिस की बादशाहत कायम की गयी अब तक नकारे साबित हुए थानेदार भी सीट बचाने को मांग कर गुडवर्क कर कप्तान की गुड बुक में आने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल प्रयागराज आते ही एसएसपी अतुल शर्मा ने अपराध और अपराधियों के सम्पूर्ण सफाये को अभियान शुरू कर दिया था जिसको अपेक्षित सफलता भी मिली। तमाम अपराधी या तो जिला छोड़ गए या फिर जेल भेजे गए ।
एसएसपी अतुल शर्मा की यही प्रभावी कार्यवाही कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को चार्ज पाने या बरकरार रखने का माध्यम लगने लगा।इन सबके बाबजूद इस युवा आईपीएस के मानक को समझना आसान नहीं लग रहा है पुलिस कर्मियों को,
प्रयागराज की बेलगाम पुलिसिंग को भी काबू करने के लिए एसएसपी ने कडी मेहनत भी की है,शहर पुलिसिंग को क्रास चेक के लिए बाइक का भी सहारा लिया और आम जन की तरह घूमकर काफी हद तक पुलिसिंग मे सुधार किया है।।
आमजन के बीच सहृदय और ईमानदार छवि बना चुके आईपीएस अतुल शर्मा की उच्चाधिकारी भी खुले मन से तारीफ करते हैं,एक संक्षिप्त मुलाकात मे डीजीपी *ओ.पी. सिंह* ने भी प्रयागराज पुलिस की सराहना की,उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के अपराधियों की शरण स्थली प्रयागराज से अपराध और अपराधियों का जल्द ही सफाया होगा।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…