तारिक़ खान
प्रयागराज, । लाउदर रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम तोडऩे की कोशिश करने वाला शख्स ट्रेस हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाश की पहचान की गई है। अब पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
एटीएम का चेस्ट तोडऩे की कोशिश करता रहा, लेकिन नाकामी मिली
दो दिन पहले एक शातिर युवक एटीएम में घुसा था। उसके हाथ में सरिया, पेचकस व दूसरे औजार थे। वह काफी देर तक एटीएम का चेस्ट तोडऩे की कोशिश करता रहा, लेकिन नाकामी मिली। इस दौरान उसने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे, पर एक कैमरे के जरिए उसकी पूरी करतूत कैद हो गई। फुटेज के जरिए ही उसकी पहचान हुई तो पता चला कि वह जार्जटाउन थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। रात में पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन नहीं मिला। अब उसके साथियों के जरिए पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
यूनियन बैंक का एटीएम काटकर शातिर चोरों ने साढ़े 11 लाख उड़ाए थे
इस घटना से पहले कर्नलगंज के सलोरी स्थित यूनियन बैंक का एटीएम काटकर शातिर चोरों ने साढ़े 11 लाख रुपये उड़ा दिए थे। फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच आरोपितों की तलाश में जुटी, पर अब तक किसी को पकड़ नहीं सकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…