प्रदीप दुबे विक्की
भदोही
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ने अपराध गोष्ठी में लापरवाही उजागर होने पर डायल 100 के एसआई को निलंबित कर दिया, जबकि ज्ञानपुर कोतवाल समेत तो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। डीआईजी पियूष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी , प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी में छह माह से ऊपर की विवेचना में संज्ञान लेते हुए शीघ्र निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर भैया छविनाथ सिंह को विवेचना में शीघ्र निस्तारण न किए जाने के संबंध में तत्काल प्रभाव से विवेचना निस्तारण के लिए एक सप्ताह के लिए पुलिस लाईन से संबद्ध किया गया ।
जनपद के टाप टेन अपराधियों की भी समीक्ष की गई । महिला संबंधी अपराध एवं सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने डायल 100 नंबर की पीआरबी संख्या 2308 के प्रभारी उपनिरीक्षक रवि शंकर राय को लापरवाही बरतने में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही चालक राजकुमार सिंह को तात्कालिक प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…