फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले में उस समय हड़कम्प मच गया जब खेतों में एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है बताया जा रहा है नीमगांव क्षेत्र के ही लखीमपुर मैगलगंज मार्ग के किनारे अमघट गाँव के नजदीक खाली जोते पडे हुए खेत मे अज्ञात तीस वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था पड़ा हुआ दिखाई दिया ।जिस पर चोट के गंभीर निशान थे और उसका चेहरा भी बुरी तरह से जला हुआ था । जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में जांच पड़ताल शुरू की परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पायी ।फिलहाल युवक की हत्या का मामला सामने आ रहा है ।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…